Saturday 11 April 2015

अंकज्योतिष - Numerology



अंक ज्योतिष (Numerology) में जिस अंक का सबसे अधिक महत्व होता है वह है भाग्यांक जिसे अंग्रेजी में Life Path Number Or Destiny Number भी कहा जाता है। भाग्यांक आपके जन्म की तारीख, महीने और वर्ष को जोड़ कर निकाला जाता है। इसके अनुसार आप अपने जीवन के हर साल के बारें में अनुमान लगा कर अपने कार्यों को उसी अनुरूप ढ़ाल सकते हैं।

भाग्यांक 1 (Number 1)
भाग्यांक 1 सूर्य से प्रभावित माना जाता है। सूर्य के प्रभाव के कारण भाग्यांक 1 के जातक आत्म   निर्भर, दृढ़ निश्चय व स्वतंत्र होते हैं। यह अंक रचनाशील व कला का प्रतीक माना जाता है।
भाग्यांक 1 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 1) 
अंकशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि भाग्यांक 1 के लोग बहुत ही धैर्यवान व दृढ़ संकल्पित     होते हैं। यह अपनी सभी जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाते हैं। अंक 1 के जातक निष्पक्ष, उदार   तथा आभार का भाव रखते हुए, अन्य लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। धन संचय की     कला से पारंगत होते हैं। नेतृत्व इनके स्वभाव में ही होता है, इसलिए ये आज्ञाकारी होते हैं। कार्यों   को उचित प्रकार व नियमों से पूरा करते हैं। अपनी बौद्धिक योग्यता के आधार पर समाज में       सम्मान प्राप्त करते हैं।
भाग्यांक 1 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 1)   
भाग्यांक 1 के जातकों को कुछ बातों पर अधिक थोड़ा ध्यान देना चाहिए। यह नेतृत्व में तो     नीपुण होते हैं, किन्तु इन्हें निष्पक्षता से बचना चाहिए। शांत व अनुशासित रहना चाहिए। किसी     पर भी अपना मत थोपने से बचें। अंक 1 के जातकों को गुस्से से काम नहीं लेना चाहिए।


भाग्यांक 2 (Number 2)

भाग्यांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है। अंक 2 के जातक चंद्रमा ग्रह से प्रभावित होते हैं। चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण इनका मन तथा दिमाग शांत रहता है, किन्तु कभी-कभी अत्यधिक उग्रता भी इन पर हावी हो सकती है। 

भाग्यांक 2 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 2) 
अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 2 के लोग बहुत ही धैर्यवान होते हैं। भाग्यांक दो वाले जातक समानता का भाव रखते हुए, दूसरों से काम लेने की क्षमता रखते हैं। इस अंक के लोग बहुत भावुक होते हैं, जिस कारण कुछ लोग इन्हें कमजोर समझते हैं। यह हमेशा आदर्श दृष्टिकोण को ही प्राथमिकता देते हैं।
भाग्यांक 2 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 2) 
शर्मीला व संकोची स्वभाव होने के कारण यह अपनी बातें किसी को नहीं बताते। गुस्से होने पर किसी के खिलाफ साजिश भी रच सकते हैं। भाग्यांक 2 के जातकों को इतना शर्मीला भी नहीं होना चाहिए कि लोग इन्हें कमजोर समझने की भूल करें।

भाग्यांक 3 (Number 3)

भाग्यांक 3 के जातक दार्शनिक, व निर्णायक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन में आगे बढ़ने ने लिए कलात्मक व प्रेरणादायक प्रवृत्ति को समझते हैं। इस अंक के जातक मित्रता निभाने में श्रेष्ठ होते हैं। 
भाग्यांक 3 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 3) 
भाग्यांक 3 के लोगों में प्रसन्नता एवं निश्चिंतता का स्वभाव देखा जा सकता है। ये गंभीर स्थिति में भी सामान्य जीवन व्यतीत करते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। अंक तीन के जातक संघर्ष करते हुए भी सामाजिक दायित्वों को भली भांति निभाते हैं। ऐसे लोग आशावादी होते हैं तथा जीवन के प्रत्येक दिन को उत्साहपूर्वक व्यतीत करते हैं। महत्त्वाकांक्षी होने के कारण ये लेखन, शिक्षण, गायन, अभिनय में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। माना जाता है कि यह अपने संवादों व व्यवहार से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।
भाग्यांक 3 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 3) 
अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 3 के जातकों को विवादों से बचना चाहिए। योग्य व सफल होने पर अहंकार इनपर हावी हो सकता है। धन कमाने और जमा करने की लालसा में अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं। यह व्यवहार से बेहद भावुक होते हैं। इसी भावुकता के कारण कई लोग इनका फायदा भी उठा लेते हैं।

भाग्यांक 4 (Number 4)

राहु ग्रह अंक 4 का प्रतिनिधित्व करता है। अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 4 के जातक राहु ग्रह से प्रभावित होते हैं। राहू से प्रभावित होने के कारण इनके जीवन में कोई भी अकस्मात घटना घट सकती है। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में अराजकता हो सकती है। माना जाता है कि इनके जीवन में खुशियां कभी भी आ और कभी भी जा सकती है। 
भाग्यांक 4 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 4) 
माना जाता है कि भाग्यांक 4 अंक 4 के व्यक्ति बहुत कुशल तथा परिवर्तनशील प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने कठिन परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इनमें तर्क-वितर्क का कुशल गुण होता है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकता है। ये जातक छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते। इनकी सभी जरूरतें समयानुसार पूरी होती हैं, किन्तु इच्छा पूर्ति के लिए अधिक संयम की जरूरत होती है। यह अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए, कर्तव्यों का भली-भांति पालन करते हैं।
भाग्यांक 4 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 4) 
अंकशास्त्री सलाह देते हैं कि भाग्यांक 4 वालों जातकों को किसी की भी बुराई नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके गुणों पर ध्यान देना चाहिए। इन्हें अधिक खर्चा करने से भी बचना चाहिए। बचत करने से इन्हें आर्थिक समस्यायों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इन्हें अंजान लोगों से दूरी बनाएँ रखनी चाहिए, अन्यथा कोई बड़ी हानि या समस्या का सामना करना पड़ सकता है।



भाग्यांक 5 (Number 5)

भाग्यांक 5 के जातक मुक्त अथवा स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें रोमांच व उत्तेजना बहुत पसंद है। इन्हें रोक-टोक कतई बर्दाश्त नहीं। ये स्वामी भक्त होते हैं, जिसकी वजह से लोग इन्हें चापलूस भी समझ लेते हैं। 
भाग्यांक 5 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 5) 
भाग्यांक 5 के लोग अत्यंत परोपकारी होते हैं, जो स्वयं कष्ट सहकर भी दूसरों की मदद करते हैं। ये एक ही कार्य को ज्यादा समय नहीं दे पाते और अकसर कार्य अधूरा ही छोड़ देते हैं। इनके स्वभाव को समझ पाना बहुत कठिन है। भाग्यांक 5 के जातक दोस्ती हो दुश्मनी दोनों दिल से निभाते हैं। महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति होने के कारण ये कई प्रतिभायों के स्वामी होते हैं।
भाग्यांक 5 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 5) 
भाग्यांक 5 के जातक परिवर्तनशीलता के कारण ज्यादा समय तक एक जगह नहीं टिक पाते। ये गलत संगत से प्रभावित हो सकते हैं। अपनी योग्यता को उचित कार्यों में लगाना चाहिए। अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 5 के जातकों को समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ाना चाहिए। भाग्यांक 5 के जातक "जैक ऑफ ऑल, मास्टर ऑफ नन" यानि कई विषयों का ज्ञान रखते है लेकिन महारथ किसी में भी हासिल नहीं होती। इन्हें अपने प्रतिभानुसार अपनी स्किल भी डेवलप करने पर ध्यान देना चाहिए।

भाग्यांक 6 (Number 6)

अंक 6 का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है। भाग्यांक 6 के जातक शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। शुक्र से प्रभावित होने के कारण यह विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होते हैं। शुक्र ग्रह को सुंदरता व कामुकता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए अंक 6 के जातक अत्यधिक फैशनपस्त माने जाते हैं। 
भाग्यांक 6 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 6) 
माना जाता है कि भाग्यांक 6 वाले व्यक्ति अच्छे निरीक्षक व परामर्शदाता होते हैं, जिस कारण ये अपने दायित्व को सहजता से पूर्ण करते हैं। इन्हें कला, श्रृंगार, रति क्रिया, साहित्य से अधिक लगाव होता है। भाग्यांक छः के व्यक्ति प्रबल बुद्धि व आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
भाग्यांक 6 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 6) 
भाग्यांक छः के जातक बहुत जल्द किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। उनकी यह आदत कई बार मुश्किलें खड़ी कर देती है। इस अंक के जातक बेहद खर्चीले होते हैं। इसलिए इन्हें अकसर धन अर्जित करने में कठिनाई होती है। इन्हें किसी भी विवाद में नहीं पडना चाहिए। साथ ही अपने उत्तेजित व्यवहार पर भी काबू रखना चाहिए। न्

भाग्यांक 7 (Number 7)

अंकशास्त्र में भाग्यांक 7 को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। केतु ग्रह को भाग्यांक 7 का स्वामी माना जाता है। 7 अंक के जातकों को समझने में काफी दिक्कत हो सकती है। ये अंक स्वतंत्र पूर्वक आर्थिक व सामाजिक रूप से खुद पर निर्भर रहने की शिक्षा प्रदान करता है। शांत व सहजता का प्रतीक अंक 7 कभी-कभी बहुत उग्र भी हो सकते हैं। 
भाग्यांक 7 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 7) 
भाग्यांक 7 के लोग रहस्यात्मक क्रियाओं के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध होते हैं। यह बेहद कुशल जादूगर, लेखक और कलाकार होते हैं। भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता कुशल होती है, जो हितकारी कार्यों का समय पर चुनाव कर उन्हें पूर्ण भी करते हैं। धार्मिक मामलों में भी इन जातकों की रुचि देखी जा सकती है, जो अपने स्तर पर धर्म को प्रगति के मार्ग पर चलाने की कोशिश करते हैं। इन्हें अक्सर लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं होता है। इसी कारण ये ज्यादा मित्र नहीं बना पाते। नकारात्मक विचारधारा व अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते।
भाग्यांक 7 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 7) 
भाग्यांक 7 के जातक बहुत संकोची होते हैं, इसलिए किसी पर विश्वास नहीं करते। अंकशास्त्री मानते हैं कि इन्हें लोगों पर विश्वास करना सीखना चाहिए। साथ ही इन्हें अपनी भावनाओं पर भी काबू रखना चाहिए। किसी भी कार्य को सोचे- समझे बिना नहीं करना चाहिए, अन्यथा परिणाम बुरा हो सकता है।

भाग्यांक 8 (Number 8)

भाग्यांक 8 का प्रतिनिधित्व "शनि ग्रह" करते हैं। माना जाता है कि इस अंक के जातक शनि ग्रह की शक्तियों से प्रभावित होते हैं, जिस कारण इनका व्यक्तित्व असाधारण होता है। ये दिखावा नहीं करते, बल्कि वास्तविकता में विश्वास रखते हैं। अक्सर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं, किन्तु लंबा साथ निभाने वाले इनकी महत्ता को पहचान लेते हैं।
भाग्यांक 8 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 8) 
शनि ग्रह से प्रभावित होने के कारण भाग्यांक 8 वाले जातक अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं। यह निडर, स्पष्ट, व लगनशील होते हैं, अत: अपने कर्तव्यों के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने को आतुर रहते हैं। शनिदेव की भांति इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है, किन्तु अपने कठिन परिश्रम से समस्त संघर्षों का सामना कर अनेक ऊंचाइयों को छूते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि भाग्यांक 8 के जातक चरमपंथी व अतिवादी भी हो सकते हैं लेकिन चाहे यह अच्छे या बुरे कार्य में लिप्त हों, जबतक कार्य संपन्न नहीं होता यह पीछे नहीं हटते।
भाग्यांक 8 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 8) 
भाग्यांक आठ के जातकों में सम्मान व सफलता हासिल करने की लालसा हमेशा रहती है, जिसकी वजह से कभी-कभी बहुत कठोर भी हो जाते हैं। माना जाता है कि प्रत्येक कार्य अपने अनुसार चाहने के कारण कई शत्रु बना बैठते हैं, इन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से समस्या खड़ी हो सकती है। जीवन में कई उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।

भाग्यांक 9 (Number 9)

मंगल ग्रह भाग्यांक 9 का स्वामी ग्रह माना जाता है। भाग्यांक 9 के जातकों पर भी मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। स्वभाव से यह शौकीन व रंगीन मिज़ाज माने जाते हैं। अंक नौ के जातकों में हमेशा आगे बढ़ने की इच्छा रहती है। इन्हें फैशन के अनुसार रहना पसंद होता है। 
भाग्यांक 9 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 9) 
अंक ज्योतिष के अनुसार भाग्यांक 9 के जातकों में नेतृत्व, संगठन व समर्पण का गुण होता है। भावुक होने के कारण ये किसी को दुखी नहीं देख सकते। इनके संपर्क में आने वाला लोग इनके स्वभाव के कारण दूर नहीं होते। समय अनुसार कार्यों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। सफलता प्राप्त करते हुए अत्यधिक धन अर्जित करते हैं। ये निडर व साहसी होने के कारण किसी भी संकट से नहीं घबराते। अपनी मेहनत के बलबूते उच्च पद प्राप्त करते हैं।
भाग्यांक 9 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 9) 
अंकज्योतिष के अनुसार भाग्यांक 9 के जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, जिस कारण कई बार खुद को ही नुकसान पहुंचा बैठते हैं। स्वतंत्र विचारों वाले, भाग्यांक 9 के जातक दबाव में आकार कोई काम नहीं करते। जिसके फलस्वरूप कई लोग इन्हें अहंकारी समझते हैं। इन्हें अपने खर्चों पर भी ध्यान रखना चाहिए। समय से हिसाब से खुद को ढ़ालने में ही समझदारी होती है।



मूलांक 1- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 1 in Hindi

Numerology Prediction for Number 1 in Hindi
मूलांक 1 के जातकों के लिए साल 2015 बेहतरीन साबित हो सकता है। राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi) के अनुसार कुछ विशेष बातें निम्न हैं:
अंकज्योतिष राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi):* पुराने बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की कोशिश करें।
* भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको अपने कामों का उचित फल अवश्य मिलेगा।
* घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है।
* इस साल आपको नए आइडियाज आएंगे जो आपको सफलता दिलाने में सहायक होंगे।
* इस साल अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।
अपना विस्तृत राशिफल पढ़ने के लिए आप नीचे दिए गए सर्च रिजल्ट्स पर क्लिक कर सकते हैं।

मूलांक 2- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 2 in Hindi

Numerology Prediction for Number 2 in Hindi
साल 2015 नए मित्र और जिंदगी में नई मंजिले बनाने के लिए श्रेष्ठ साबित हो सकता है। भविष्य की प्लानिंग के लिए यह साल उत्तम है। इस साल भविष्य के प्रति आपको निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए:
अंकज्योतिष राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi):
* इस साल आपको नए मित्र मिल सकते हैं। अगर जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश इस साल पूरी हो सकती है।
* किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं।
* इस साल आपको अपनी नई क्षमताओं को तलाशने पर ध्यान देना चाहिए।
* आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेनी चाहिए।
* इस साल आपको यात्रा करने के कई मौके मिलेंगे।
* इस साल लाल रंग की वस्तुओं के व्यापार से आपको लाभ हो सकता है।
अपना विस्तृत राशिफल पढ़ने

मूलांक 3- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 3 in Hindi

Numerology Prediction for Number 3 in Hindi
वर्ष 2015 मूलांक 3 के जातकों के लिए जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। किसी नई चीज को 
जीवन में अपनाने का फैसला कर सकते हैं। अगर जिंदगी में कुछ परेशानियां और नाकामयाबियां आ रही 
हैं तो उनसे घबराएं नहीं, धैर्य बनाएं रखें। कुछ समय का आराम आपको एक बेहतर स्थिति में ले आएगा। 
खुद पर भरोसा रखें। कुछ नए मौके आ सकते हैं जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।

मूलांक 4- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 4 in Hindi

Numerology Prediction for Number 4 in Hindi

साल 2015 मूलांक 4 के जातकों के लिए यह साल अप्रत्याशित रूप से शानदार साबित होने 
वाला है। भविष्यफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi) के अनुसार:
* इस साल आप अपने व्यवसाय और सामाजिक दायरे को बढ़ाने में सफल होंगे।
* पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है। 
* इस साल अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। छोटी-छोटी बीमारियों से आपको कई बार परेशान 
   होना पड़ सकता है।
* इस साल बैंकिंग, वकालत, विज्ञान आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होने के आसार हैं।
* उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को विशेष मेहनत करने की जरूरत है।

मूलांक 5- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 5 in Hindi

Numerology Prediction for Number 5 in Hindi
यह साल मूलांक 5 के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस साल आपको अपनी मेहनत का फल 
तो मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साल 2015 के लिए मूलांक 5 के जातकों के
लिए कुछ विशेष बातें निम्न हैं:
अंकज्योतिष राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi):
* "कड़ी मेहनत का फल मीठा होता है।" यह साल आपको यही सीख देना चाहता है।
* इस साल सुस्ती और थकान के कारण आप कई कामों को बीच में छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से बचें।
* साल 2015 में आर्थिक लेन-देन के प्रति सतर्क रहें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
* इस साल अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याओं से दो-चार होना 
  पड़ सकता है।
* परिजनों से भावनात्मक सहायता मिलती रहेगी जो आपको कई मौकों पर मदद देगा।
अपना विस्तृत राशिफल पढ़ने के लिए आप नीचे दिए गए सर्च रिजल्ट्स पर क्लिक कर सकते हैं।

मूलांक 6- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 6 in Hindi

  Numerology Prediction for Number 6 in Hindi
इस साल मूलांक 6 के जातकों की बुद्धिमानी और समझदारी उन्हें सफल होने में सहायता प्रदान करेगी। साल 2015 का संक्षिप्त राशिफल (Numerology Horoscope in Hindi) कुछ इस प्रकार है:
* इस साल किसी भी काम को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे के बारें में भली-भांति सोच विचार लें।
* नए दोस्त या साथी मिलने के आसार हैं। शादी योग्य जातकों की साथी की तलाश इस साल खत्म हो सकती है।
* कार्य के सिलसिले में यात्रा करने के योग हैं। ऐसी यात्राओं से जातको को लाभ होगा।
* इस साल किसी भी काम को करते समय पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करें, तभी मनोवांछित सफलता हाथ लगेगी।
* साल 2015 मूलांक 6 के जातकों के लिए आर्थिक स्तर पर मिला-जुला साबित होगा।

मूलांक 7- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 7 in Hindi

Numerology Prediction for Number 7 in Hindi
मूलांक 7 के जातकों के लिए साल 2015 एक नई ऊर्जा और उत्साह को लेकर आएगा। यह साल इन्हें जिंदगी में कुछ नया करने की प्रेरणा दे सकता है। जानिए इस साल मूलांक 7 के जातकों के लिए क्या है खास: 
अंकज्योतिष राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi):
* प्रेम प्रसंगों के लिए साल 2015 शानदार साबित हो सकता है। जिंदगी में किसी नए साथी के आने की संभावना है।
* पारिवारिक स्तर पर काफी सहायता मिलेगी।
* धन वृद्धि के आसार हैं। नए वाहन या घर आदि खरीदने का मन बना सकते हैं।
* कला, मनोरंजन या नाटक आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इस साल अधिक सफलता प्राप्त होगी।
* इस साल मूलांक 7 के जातकों का रुझान आध्यात्म की तरह झुकेगा।
* इस साल अपनी पुरानी कमजोरियों और परेशानियों आदि से सीख लेकर कुछ नया करने की सोचें।

मूलांक 8- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 8 in Hindi

Numerology Prediction for Number 8 in Hindi
मूलांक 8 के जातकों यह साल परीक्षा की घड़ी के समान है। जीवन में कड़ा परिश्रम करके ही उन्हें इस साल सफलता प्राप्त होगी। इस साल के राशिफल (Numerology Horoscope in Hindi) के अनुसार:
* मूलांक 8 के जातकों को आर्थिक स्तर पर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में उन्हें इस मेहनत का भी फल भी अवश्य मिलेगा।
* अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अत्यधिक तनाव और चिंता से दूर ही रहें।
* इस साल आप अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े और अहम फैसले ले 
   सकते हैं।
* इस साल आपको आय के कई नए स्त्रोत मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी
 स्कीम या शेयर आदि में निवेश से पहले उसके बारें में अच्छी तरह जांच-परख कर लें।
* इस साल किसी भी तरह का निर्णय करने से पहले बड़ों की सलाह 
अवश्य लें।

मूलांक 9- अंकज्योतिष राशिफल 2015Numerology Prediction for Number 9 in Hindi

Numerology Prediction for Number 9 in Hindi
यह साल मूलांक 9 के जातकों के लिए मिला-जुला साबित हो सकता है। इस साल मूलांक 9 के जातकों के लिए मुख्य बातें निम्न हैं:
अंकज्योतिष राशिफल 2015 (Numerology Horoscope in Hindi): * आर्थिक स्तर पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन इस मेहनत का फल भी मीठा ही होगा।
* छात्रों को वर्ष के शुरुआत में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी।
* प्रतिद्वंदियों पर विजय हासिल होगी।
* अगर आपको कार्य में सफलता ना मिले तो समय है कि आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं।
* प्रेमी जोड़े के लिए यह साल बेहद शानदार साबित हो सकता है।














No comments:

Post a Comment