Thursday 23 April 2015

रामनवमी पूजा विधिRam Navami Puja Vidhi

Ram Navami Puja Vidhi
हिन्दू मान्यतानुसार भगवान श्रीराम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मध्याह्न के समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्म हुआ था। 
रामनवमी 2015 (Ram Navami 2015): इस वर्ष रामनवमी 28 मार्च को है और इस दिन पूजा का शुभ समय दोपहर 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजकर 39 मिनट तक का है।
श्री राम नवमी पूजा विधि (Shri Ram Navami Puja Vidhi): नारद पुराण के अनुसार इस दिन भक्तों को उपवास करना चाहिए। श्री राम जी की पूजा-अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और गौ, भूमि, वस्त्र आदि का दान देना चाहिए। इसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा संपन्न करनी चाहिए। 


श्री रामचन्द्रजी की आरती
Shri Ram Chandra Ji Ki Aarti

Ramji(श्री रामचन्द्रजी की आरती)
भगवान श्री राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम को ही मंत्र माना जाता है। "राम" नाम का जाप करने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। श्री रामचन्द्रजी को स्मरण करने के लिए निम्न आरती का भी पाठ किया जाता है। 

रामचन्द्रजी की आरती (Shri Ram Chandra Ji Ki Aarti in Hindi)
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं |
नवकंज लोचन, कंजमुख, करकुंज, पदकंजारुणं || 

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं |
श्री राम श्री राम....
कंदर्प अगणित अमित छबि, नवनीलनीरद सुन्दरं |
पट पीत मानहु तडीत रुचि शुचि नौमि जनक सुतावरं ||

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं |
श्री राम श्री राम....
भजु दीनबंधु दिनेश दानवदै त्यवंशनिकंदनं | 
रघुनंद आंनदकंद कोशलचंद दशरथनंदनं ||

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं |
श्री राम श्री राम...
सिर मुकुट कूंडल तिलक चारु उदारु अंग विभुषणं |
आजानु भुजा शरा चाप धरा, संग्राम जित खर दुषणं ||
भुजा शरा चाप धरा, संग्राम जित खर दुषणं ||
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं
इति वदित तुलसीदास शंकरशेषमुनिमनरंजनं | 
मम ह्रदयकंजनिवास कुरु, कमदि खल दल गंजनं | |

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं |
नवकंज लोचन, कंजमुख, करकुंज, पदकंजारुणं ||
श्री राम श्री राम...

No comments:

Post a Comment